LOVE

Aap jab se man main samaye...

ho gai ham khud se paraye

 waqt rukte nahi ab kisi ke manaye

ham bhi bahate hain ab khud ko bhulaye

ab khuda hi koi raah dikhaye jisne milaye hain hamare saye .

भीग जाये न जब तक मन में दबी मदहोशियाँ ,

जानता हूँ बसती हैं तुझमें कई खामोशियाँ ,
मैं लहर हूँ टकराता रहूँगा तब तक ,
भीग जाये न जब तक मन में दबी मदहोशियाँ ,

तेरी यादों में चाहे मेरा नाम न रहे , तेरी लकीरों मैं मेरे निशान न रहे I

तेरी यादों में चाहे मेरा नाम न रहे , तेरी लकीरों मैं मेरे निशान न रहे ,
तो क्या हुआ अगर तू न मिला मुझे , तुझपर मिटने का मुझमें जुमान ही रहे ,
बस काफी है मेरे लिए की खुदा तुझको तनहाइयों से आज़ाद रखे
चाहे फिर मेरी दीवानगी मुझे इन महफ़िलों की रौनक से अनजान ही रखे
तेरी यादों में चाहे मेरा नाम न रहे , तेरी लकीरों मैं मेरे निशान न रहे I

31st

यूं जला मेरे प्यार को खुद में, कि रौशन हो जाये जिंदगी तेरी ,
जो बुझा सके कभी न कोई , जो मिटा सके कभी न कोई ,
है क़ुबूल जलना ताउम्र मुझे ,तेरे वजूद कि रोशनी के लिए,
बस सजा मुझे तू कुछ इस तरह कि , कि बन जाऊँ मैं बंदगी तेरी I

jo guzar gai us baat ke liye, jo thahar gai us raat ke liye , chalo badal dalen sab kuch, is naye ahsaas ke liye

Tum ko piya

choo rahi hai teri tanhaiyon mein basi pyaas mujhe ,dar hai bikhar na jaaon kahi,
rah gai jo tham ke mujhme ,dar hai sawar na jaoon kahin

meri aankon mai jo basa hai sanam , tere rooh main utar na jayee kahin

main nadi hoon to tu sagar hai tujhse milkar mit na jaoon kahin
जो ठहर गई है ओस बन रूह में मेरे
बरसेगी एक दिन फुहार की तरह
कहे - अनकहे जज्बात लिए ,
बैठा हूँ मैं तेरी आस लिए ,
तू तस्वुर है मेरा और कुछ नहीं ,
फिर भी जिन्दा हूँ मैं तेरी प्यास लिए I
तन्हां कभी परछाइयों में मुझको तलाशना,
मैं पास तेरे हर पल अहसास बन कर हूँ I

गम न कर साथ मेरा तेरे साथ रहेगा सदा ,
तेरी तन्हाईयाँ मुझको भी देतीं है सजा I
हर शख्स मैं मुझे तेरा ही चेहरा नज़र आया ,
होली तो न खेली मगर रंग सबको लगाया I
तेरी आँखों की शरारत ,
तेरी बातों की नज़ाकत,
तेरी खुशबू से बहकती मेरे क़दमों की आहट,
बयां कर देती है राज़े दिल सबपर
क्या है तेरी हालत
क्या है मेरी हालत I
तेरी बाहों में सिमटी मेरी चाहत ,
तेरे सीनें में बसती कसमसाहट ,
मेरी बढ़ती- थमती गर्म धडकनों की घबराहट ,
कैसे कहें किसी से अब ,
क्या है तेरी हालत
क्या है मेरी हालत I
थम गई जो पलकों पे आ के ,
रुक गई जो होठों पे छा के ,
उलझी -उलझी लाटों को सुलझाती तेरी उँगलियों शरारत ,
जाहिर होने लगी हैं अब खुलकर
जो है तेरी हालत
जो है मेरी हालत I
शामिल है मेरे वजूद में, तेरा वजूद इस तरह ,
देखूं जो आइना तो तू दिखे जिस तरह ,
क्यों लोग समझते नहीं तुझमें मेरी जगह
,मैं प्यार हूँ तो तू है करार की तरह
बहती रही जो मुझमें अरमान बन कभी
सिमटी है आ के तुझमें अहसास की तरह ,
जो मिट गई तेरी मेरी तन्हाइयों के संग
जन्मीं है आज फिर से मुस्कान की तरह ,
माना की मिलती नहीं तेरी मेरी तकदीर
मिल रही है फिर भी नज़र कटार की तरह ,
जो ठहर गई है ओस बन रूह में मेरे
बरसेगी एक दिन फुहार की तरह

:)

यूँ खुलतीं हैं पलकें तेरी आवाज़ की गर्माहट से ,जैसे छूती है किरण मखमली हाथों से ,
शामिल है मेरे वजूद में, तेरा वजूद इस तरह ,
देखूं जो आइना तो तू दिखे जिस तरह ,
क्यों लोग समझते नहीं तुझमें मेरी जगह
,मैं प्यार हूँ तो तू है करार की तरह
बहती रही जो मुझमें अरमान बन कभी
सिमटी है आ के तुझमें अहसास की तरह ,
जो मिट गई तेरी मेरी तन्हाइयों के संग
जन्मीं है आज फिर से मुस्कान की तरह ,
माना की मिलती नहीं तेरी मेरी तकदीर
मिल रही है फिर भी नज़र कटार की तरह ,

:)

शामिल है मेरे वजूद में, तेरा वजूद इस तरह ,
देखूं जो आइना तो तू दिखे जिस तरह ,
क्यों लोग समझते नहीं तुझमें मेरी जगह,
मैं प्यार हूँ तेरा तू जिस्म है मेरा .

:)

jab hava milegi tumhe use tham lena, badh jaye jab garmi phiza main mujhe pahchan lena.

:)

यूँ खुलतीं हैं पलकें तेरी आवाज़ की गर्माहट से ,जैसे छूती है किरण मखमली हाथों से ,